09 May 2012
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized
भगवान जम्भेश्वर के मंदिर परिसर हरदा-नीमगांव में मध्यप्रदेश विश्नोई समाज के २३वे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 33 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। आयोजन में छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान से भी अतिथि शामिल हुए। मुख्य अथिति छत्तीसगढ़ के लोकायुक्त लालचंद भादू विश्नोई, विधायक कमल पटेल, नपाध्यक्ष संगीता बंसल,अध्यक्ष हीरालाल पटेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार सहित अनेक नेताओं ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। …सामूहिक विवाह का उउदेश्य कम खर्च,समय की वचत व समाज मैं एकरूपता लाना हैं। (दहेज़ लेना व देना एक सामाजिक कूप्रथा हैं)..नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद व हार्दिक शुभकामनाए।…जय श्री जंभेश्वर
27 Mar 2012
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Sport
हरदा। राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता नसरूल्लागंज में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में करीबी ग्राम नीमगांव की टीम ने भी भाग लिया। टीम ने विदिशा जिले के ग्राम जटपुरा की टीम को पराजित कर तृतीय स्थान हासिल किया। नीमगांव की टीम को तृतीय इनाम स्वरूप 50 हजार रूपए की नकद राशि प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के समापन पर टीम को वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में टीम के कप्तान वैभव विश्नोई, शरद विश्नोई, भजनलाल विश्नोई, हेतराम विश्नोई, सतीश विश्नोई, संजय विश्नोई, भजन कांवा, परमानंद विश्नोई, सत्यनारायण विश्नोई, प्रवीण विश्नोई, पूनम विश्नोई, रामभरोस विश्नोई, सचिन विश्नोई ने भागीदारी निभाई। नीमगांव की टीम ने इनाम की राशि अपने समाज के मंदिर में दान देने का निर्णय लिया।
टीम के कोच गोपाल झूरिया ने बताया कि समाज के बीकानेर स्थित मंदिर में जीती गई इनाम की राशि 50 हजार रूपए दान की जाएगी। इधर, टीम की जीत पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, नपाध्यक्ष संगीता बंसल, उमाशंकर विश्नोई, हीरालाल पटेल, हेमंत टाले, मोहन विश्नोई, अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन आदि ने बधाई दी है।
28 Feb 2012
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized

18 Feb 2012
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized

15 Feb 2012
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized

28 Nov 2011
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized
हरदा। नीमगांव में जाम्भाणी हरिकथा के लिए आए ऋçष्ाकेश के संत डा. गोर्वधन राम आचार्य की मौजूदगी में करीब ढाई हजार लोगों की पंचायत बैठी। इस पंचायत में अहम फैसले हुए। चर्चित फैसलों में ग्राम ऎड़ाबेड़ा में पिछले करीब एक वर्ष से चला आ रहे दो पक्षों के विवाद को आपसी सलाह से सुलझाने और दोनों पक्षों में राजीनामे की सहमति बनी।
दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों रामदीन और श्यामलाल विश्नोई से भी उन्होंने यज्ञ में संकल्प की आहूति दिलाई। डा. गोवर्घन राम ने ईश्वर को साक्षी मानकर ना सिर्फ संकल्प दिलाया बल्कि समाज के लोगों से यज्ञ में आहुति दिलाकर फैसलों पर अमल करने पर सहमति जताई। पंचायत में हुए अनेक फैसलों में समाज की लड़कियों के जीन्स और किसी भी प्रकार के चुस्त कपड़े पहनने तथा मोबाइल रखने पर पाबंदी लगा दी गई।
इसी तरह महिलाओं-पुरूषों सभी के लिए नीले वस्त्र पूरी तरह वर्जित कर दिए गए। यह भी फैसला हुआ कि समाज में यदि कोई व्यक्ति या परिवार वैवाहिक संबंधों को तोड़ता है तो उसे समाज से बाहर माना जाएगा। उस परिवार को समाज से निकाल दिया जाएगा। इसी तरह के फैसलों में डा. गोवर्घन राम ने समाज के हर तरह के मामले निपटाने और एका कायम रखने के मकसद से 6 लोगों को पंच नियुक्त किया।
इन पंचों में खुशाल चंद, बाबूलाल सारन, हीरालाल पटेल, आत्माराम पटेल, बालकिशन पटेल तथा बद्रीप्रसाद कालीराणा को शामिल किया गया है। इन पंचों को समाज की जिम्मेदारी सौंपते हुए इनसे कहा गया है कि समाज के विवादों को सुलझाकर राजीनामे कराएं और विवाद खत्म करने की ओर पहल करें। समाज के मोहन विश्नोई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संत डा. गोवर्घन राम पिछले करीब एक हफ्ते से समाज के विवादों खासकर ऎड़ाबेड़ा मामले को सुलझाने के लिए प्रयासरत थे, उन्होंने समाज के गणमान्य लोगों के साथ ही मामले को दोनों पक्षों के लोगों से भी चर्चा की।
उन्होंने यह भी कहा था कि यदि समाज से विवाद खत्म नहीं हुए तो वे मध्यप्रदेश में आना बंद कर देंगे। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के लिए 200 युवाओं का जम्भाणी युवा मंडल भी गठित किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सराहनीय कार्यो के लिए समाज के लोग सम्मानित किए गए।
ये हुए फैसले
* पंच समाज से वैमनस्यता दूर करने का प्रयास करेंगे।
* समाज के विवादों को राजीनामे के जरिए खत्म किया जाएगा।
* वैवाहिक संबंधों को तोड़ने वाले परिवार समाज से बाहर होंगे।
* लड़कियों को चुस्त कपड़े जैसे जींस आदि पहनना प्रतिबंधित होगा।
* लड़कियों को मोबाइल रखना प्रतिबंधित होगा।
* समाज का कोई भी व्यक्ति नीले कपड़े नहीं पहनेगा। Sabhar – e patrika
27 Nov 2011
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized
जयपुर ; राज्य सरकार ने गुरुवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी विश्नोई को राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा। कार्यकाल तीन साल का होगा।
07 Nov 2011
VISHNOI OM PRAKASH DHAKAPosted under Uncategorized Tags: TV Link
Previous
Recent Comments